Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार

हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के ग्राम खेडाजट्ट में 3 फरवरी 2026 की सायं दो पक्षों के अराजक तत्वों के बीच हुए आपसी विवाद के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा जा चुका है तथा उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा भी बरामद किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर 5 फरवरी 2026 को ग्राम खेडाजट्ट गोलीकांड से संबंधित दूसरे पक्ष के एक और आरोपी को चौकी नारसन क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद किया गया है। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकार पुलिस द्वारा मात्र 48 घंटे के भीतर कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है,जिनमें से दो को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी का विवरण शिव चौधरी पुत्र उधम सिंह निवासी ग्राम खेडाजट्ट कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार,गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज,कांस्टेबल सुधीर,कांस्टेबल पंकज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp