Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार

हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरिद्वार के कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज को अंगवस्त्र भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भेंट के दौरान प्रदेश की खुशहाली,विकास और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की गई। दोनों मुख्यमंत्रियों ने महाराज के सानिध्य में मार्गदर्शन प्राप्त किया और आध्यात्मिक विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर योग गुरु बाबा रामदेव,राज्य मंत्री विनय रोहिला,कुंभ मेलाधिकारी सोनिका,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp