Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार

हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस की सतर्कता और मेहनत एक बार फिर रंग लाई है।हरियाणा से अपनी बेटी की शादी कराने हरिद्वार आई एक महिला का खोया हुआ बैग कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने तलाश कर सुरक्षित बरामद कर महिला को सौंप दिया। बैग में कुल 2 लाख 16 हजार रुपये नकद मौजूद थे।दिनांक 3 फरवरी 2026 को एक महिला निवासी बड़ा बाजार,रोहतक,हरियाणा ने कोतवाली ज्वालापुर पहुंचकर सूचना दी कि वह अपनी बेटी की शादी के सिलसिले में होटल मधुबन,रानीपुर,ज्वालापुर आई थी।महिला बस अड्डे से ई-रिक्शा में बैठकर रानीपुर मोड़ पहुंची,जहां उतरते समय उसका बैग ई-रिक्शा में ही छूट गया। महिला ने बताया कि बैग में बेटी की शादी के लिए रखे करीब 2 लाख रुपये और निजी खर्च के 16 हजार रुपये थे। महिला को ई-रिक्शा का नंबर और चालक का नाम ज्ञात नहीं था। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के निर्देश पर वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर बैग की तलाश शुरू की गई। बिना नंबर और चालक की जानकारी के घनी आबादी वाले ज्वालापुर क्षेत्र में ई-रिक्शा की तलाश करना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण था,क्योंकि क्षेत्र में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं। ज्वालापुर पुलिस टीम ने लगातार मेहनत,सुरागरसी और सीसीटीवी कैमरों की मदद से थाना क्षेत्र और जनपद हरिद्वार के विभिन्न ई-रिक्शा स्टैंड और बस स्टैंडों पर जांच की। दिनांक 5 फरवरी 2026 को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संबंधित ई-रिक्शा को चिन्हित किया गया,जिसके पास से महिला का खोया हुआ बैग बरामद कर लिया गया। ई-रिक्शा चालक ने बताया कि वह भी महिला की तलाश कर रहा था,ताकि उसका बैग सुरक्षित वापस किया जा सके। पुलिस टीम द्वारा महिला की मौजूदगी में बैग खोलकर जांच की गई,जिसमें 2 लाख 16 हजार रुपये नकद बरामद हुए।महिला ने पुष्टि की कि यही उसके पैसे हैं,जिनमें से 2 लाख रुपये बेटी की शादी के लिए और 16 हजार रुपये निजी खर्च के लिए रखे गए थे। ज्वालापुर पुलिस ने बैग और पूरी नगदी सुरक्षित महिला के सुपुर्द की। अपनी खोई हुई राशि वापस मिलने पर महिला ने हरिद्वार पुलिस की तत्परता और ईमानदार कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम कांस्टेबल नवीन क्षेत्री,कांस्टेबल संदीप कुमार,महिला कांस्टेबल रीता रावत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp