Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार

लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद हरिद्वार में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली लक्सर द्वारा थाना स्तर से अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में सक्रिय किया गया था। गठित पुलिस टीमों ने थाना और चौकी क्षेत्रों में लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चलाया। इसी क्रम में दिनांक 4 फरवरी 2026 को लक्सर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चमन लाल पुत्र तुगंल निवासी लक्सर गांव,कोतवाली लक्सर,जनपद हरिद्वार बताया। अवैध कच्ची शराब की बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लक्सर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा अवैध शराब के स्रोत और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी चमन लाल पुत्र तुगंल निवासी लक्सर गांव कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार पुलिस टीम हेड कांस्टेबल शमशेर,होमगार्ड जोनू कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp