Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कोटद्वार नगर क्षेत्र में शांति,सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू की गई है। पुलिस प्रशासन कानून और सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार अलर्ट मोड में कार्य कर रहा है। नगर के प्रमुख मार्गों,बाजार क्षेत्रों,सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों के साथ-साथ संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। नियमित पैदल गश्त,मोबाइल पेट्रोलिंग,रात्रिकालीन भ्रमण और सघन चेकिंग अभियान के माध्यम से हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है,ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को समय रहते रोका जा सके। इसके साथ ही क्विक रिस्पॉन्स टीम की सक्रिय तैनाती की गई है।सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी संसाधनों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है। कानून-व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें,ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp