श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ज्वालापुर क्षेत्र में धोखाधड़ी के एक आरोपी को छुड़ाने के प्रयास में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में पुलिस वाहन को क्षति पहुंची है और पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। ज्वालापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,जबकि अन्य की तलाश जारी है। घटना 3 फरवरी 2026 की है। थाना छपार, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में तैनात उप निरीक्षक अनुराग सिंह अपनी टीम के साथ धोखाधड़ी के मामले में वांछित अभियुक्त संजय पुत्र राजपाल को ज्वालापुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान भूमानंद अस्पताल के पास अभियुक्त के पुत्र ईशान्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने पिता को छुड़ाने का प्रयास किया। आरोपियों ने स्कॉर्पियो और थार वाहन से पुलिस के वाहन को टक्कर मारकर हमला किया,जिससे सरकारी कार्य में गंभीर बाधा उत्पन्न हुई। इस हमले में पुलिस टीम के सदस्यों को चोटें आईं और सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली ज्वालापुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात पर नियंत्रण पाते हुए तीन अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो और थार वाहनों को भी कब्जे में ले लिया गया है। इस संबंध में उप निरीक्षक अनुराग सिंह की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध दर्ज किया गया है। अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम,ईशान्त पुत्र संजय,शिवम मलिक पुत्र अनुज मलिक,अमन पुत्र गजेंन्द्र निवासी सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार, कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार,उप निरीक्षक रविंद्र जोशी,कांस्टेबल मनोज डोभाल, कांस्टेबल भागचंद,कांस्टेबल ताजवर चौहान।
Spread the love