श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने जमीन की धोखाधड़ी के एक मामले में वर्ष 2025 से वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर कूट रचित दस्तावेज तैयार कर भूमि को धोखाधड़ी से अपने नाम कराने का आरोप है। दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को वादी नमन शर्मा निवासी संगमपुरी,साधु बेला,सप्त सरोवर रोड,कोतवाली हरिद्वार द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया था कि विनोद पुत्र भरतू उर्फ रामगोपाल,देवेंद्र, रविकांत तथा एक महिला निवासी गाजीवाला,श्यामपुर जनपद हरिद्वार द्वारा आपराधिक षड्यंत्र रचकर वादी की भूमि के कूट रचित दस्तावेज तैयार किए गए और उन्हें असली रूप में दर्शाकर महिला अभियुक्त के नाम कर दिया गया। मामले के पंजीकरण के बाद से ही अभियुक्त फरार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस ने दिनांक 4 फरवरी 2026 को कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त विनोद पुत्र भरतू उर्फ रामगोपाल निवासी कांगड़ी,गाजीवाला,थाना श्यामपुर,जनपद हरिद्वार को गाजीवाला श्यामपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा अन्य अभियुक्तों के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त विनोद पुत्र भरतू उर्फ रामगोपाल निवासी कांगड़ी गाजीवाला थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार, पुलिस टीम उप निरीक्षक रविंद्र जोशी,कांस्टेबल संदीप कुमार।
Spread the love