प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (आर ई ए पी) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद एवं विकासखंड स्तर पर कार्यरत स्टाफ द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में परियोजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (आर ई ए पी) के तहत निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष अब तक हुई उपलब्धियों की गहन समीक्षा की। इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक सरिता जोशी ने वित्तीय वर्ष 2025–26 की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी ने सड़क किनारे सुविधाएं,संग्रहण केंद्र तथा कृषि सेवा केंद्रों की प्रगति पर विशेष चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं से ग्रामीण उद्यमिता को मजबूती मिलेगी और स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। बैठक में उखीमठ,अगस्त्यमुनि और जखोली विकासखंडों के खंड विकास अधिकारी,ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (आर ई ए पी) के सहायक प्रबंधक तथा ब्लॉक स्तर के कार्मिक उपस्थित रहे।
Spread the love