Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई,बिड़ला परिसर,श्रीनगर द्वारा बालिका वर्ग का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम पंचायत सांकरो में संपन्न हुआ। शिविर का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.प्रकाश सिंह के संरक्षण में किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रो.आर.एस.नेगी,निदेशक चौरास परिसर तथा विशिष्ट अतिथि अरुणा चौहान,उपप्रधान ग्राम पंचायत सांकरो उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ.राकेश नेगी, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.रजनी नौटियाल,सभी कार्यक्रम अधिकारी,स्वयंसेवी छात्राएं एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.ओ.पी.गुसाईं ने की। अतिथियों का स्वागत संबोधन डॉ. रजनी नौटियाल द्वारा किया गया,जबकि कार्यक्रम का मंच संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अनूप सेमवाल ने किया। इस अवसर पर स्वयंसेवी सुचेता पुष्प ने सात दिवसीय विशेष शिविर की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।शिविर के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए अंशिका मेहता को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी तथा आध्या पुरोहित को सर्वश्रेष्ठ दलनायक के रूप में सम्मानित किया गया।इसके अतिरिक्त सुचेता पुष्प,स्नेहा, प्रज्ञा और सृष्टि को भी श्रेष्ठ स्वयंसेवी के रूप में पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की और समाज सेवा के प्रति उनके आत्मविश्वास एवं समर्पण को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ.अनुराही ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कुलपति प्रो.प्रकाश सिंह,अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.ओ.पी.सुयाल,निदेशक प्रो.आर.एस.नेगी,ग्राम पंचायत सांकरो के प्रधानाचार्य एवं सभी उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ.हेमलता भट्ट,डॉ.अनूप सेमवाल,डॉ.अनुराही,डॉ.बालकृष्ण बधानी तथा कार्यालय के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp