Spread the love

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित,सुव्यवस्थित, निर्बाध और सुगम बनाने के लिए प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों में युद्धस्तर पर सुधारात्मक कार्य किए जा रहे हैं। एनएच-7,एनएच-107 एवं एनएच-107A पर भूस्खलन, सिंकिंग और अस्थिर ढलानों से प्रभावित स्थलों का वैज्ञानिक उपचार कर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। महत्वपूर्ण स्थलों पर कार्य पूर्ण,कई स्थानों पर तेजी से प्रगति राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-107 पर मेदनपुर एवं कुण्ड बैराज में लैंडस्लाइड ट्रीटमेंट का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वहीं बांसवाड़ा के समीप भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सुधारात्मक कार्य भी तीव्र गति से प्रगति पर है। कुण्ड-गुप्तकाशी मार्ग पर विगत वर्ष की भारी वर्षा से क्षतिग्रस्त लगभग 500 मीटर सड़क को म्च्ब् ठेकेदार द्वारा अपने व्यय पर पुनः एंकरिंग एवं आरसीसी पेवमेंट के माध्यम से दुरुस्त कर दिया गया है। यात्रा से पूर्व पूर्णता पर विशेष फोकस विद्याधाम एवं देवीधार सिंकिंग जोन में कार्य यात्रा से पूर्व पूर्ण किए जाने हैं। खाट,कालाढूंगी-1 एवं कालाढूंगी-2 में पेवमेंट सहित सभी कार्य पूरे कर लिए गए हैं। रामपुर स्थल पर करीब 40 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है,जिसे यात्रा से पहले पूरा कर लिया जाएगा। मुनकुटिया में भूस्खलन उपचार कार्य भी निरंतर प्रगति पर है। संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर हो रहा ट्रीटमेंट राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-107 के कोरखी-1 एवं खुमेरा स्थलों पर उपचार कार्य जारी है जिन्हें आगामी यात्रा से पूर्व ही पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। एनएच-107A के कुण्ड-चमोली मार्ग पर चुन्नी-2 एवं मस्तुरा-2 में भी सुधारात्मक कार्य तेजी से चल रहे हैं। यातायात सुचारू रखने के लिए अस्थायी व स्थायी समाधान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-107A पर ताला के समीप बीते वर्ष हुई सिंकिंग का उपचार गैबियन एवं अन्य संरचनाओं से करते हुए डीबीएम/बीसी के माध्यम से मार्ग को पूरी तरह यातायात योग्य बना दिया गया है। वहीं,जवाड़ी बाईपास में 5-6 स्थलों पर भारी सिंकिंग के उपचार हेतु संपूर्ण लंबाई में गैबियन वॉल का निर्माण कर जीएसबी के माध्यम से यातायात संचालित किया जा रहा है,जिस पर यात्रा से पूर्व 2 सेमी पीसी कर मार्ग को और अधिक राइडेबल बनाया जाएगा। सेतु के दोनों ओर अप्रोच वॉल भी पूर्ण कर ली गई हैं। भविष्य की तैयारी भी सुदृढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-107 पर 9 अन्य लोकेशनों तथा एनएच-7 के सिरोबगड़ में एक लोकेशन पर निविदा प्रक्रिया जारी है,जिन पर कार्य यात्रा उपरांत कराए जाने की योजना है। एनएच के अधिशासी अभियंता ओमकार पांडेय ने बताया कि केदारनाथ धाम यात्रा के सुचारु एवं सुरक्षित संचालन को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्गों पर सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं। वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत नालियों की सफ़ाई,मलवा सफ़ाई एवं झाड़ी कटान का कार्य निरंतर गतिमान है। क्षतिग्रस्त क्रैश बैरियर की मरम्मत का कार्य प्रगति पर है तथा क्रैश बैरियर पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जाने का कार्य भी वर्तमान में किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सड़क पर पैच मरम्मत का कार्य दिनांक 20 फरवरी के पश्चात प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है। वहीं विद्या धाम,देवीधर एवं रामपुर क्षेत्रों में आवश्यक ट्रीटमेंट का कार्य भी सुचारु रूप से प्रगति पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp