प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। नागेंद्र देवता मेला एवं पर्यटन विकास समिति पट्टी लस्या के सौजन्य से धनकुराली में आयोजित तीन दिवसीय जगदी माता महायज्ञ का देव डोलियों के पहुंचने व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ हो गया है। शनिवार को महायज्ञ के दूसरे दिन नागेंद्र देवता,जगदी माता, शिव शक्ति की देव डोलियों के साथ नागराजा की छड़ी के साथ महिलाओं ने बड़ी संख्या में पीत वस्त्र धारण कर धनकुराली के तौक से जगदी माता मंदिर तक विशाल जल कलश यात्रा निकाली। इस अवसर पर दूसरे दिन मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख विनीता चमोली व अति विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल एवं कार्यक्रम अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी रुद्रप्रयाग कुलदीप कंडारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिओं ने भी जल कलश यात्रा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए कहा है कि क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों से जहां एक ओर देव कार्यों के प्रति हमारी आस्थाएं बढ़ती हैं,वहीं दूसरी ओर आपसी सहयोग व एक दूसरे के प्रति सद्भावना का विकास होता है। उन्होंने जगदी माता मंदिर के सौंदर्यकरण के लिए इंटरलोकिंग टाइल्स निर्माण करने की घोषणा का सुझाव रखा,जिसे ब्लाक प्रमुख विनीता चमोली ने 15वें वित में रखने की बात कही है। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप कण्डारी,ब्लाक अध्यक्ष महावीर पंवार,ज्येष्ठ प्रमुख नवीन सेमवाल,कनिष्ठ प्रमुख राजेंद्र सिंह रावत,पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख चैन सिंह पवार,प्रधान संगठन महामंत्री नरेंद्र सिंह चौहान,जयदीप पवार क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि,शीला भंडारी महिला ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी जखोली,त्रिलोक सिंह रौतेला पूर्व प्रधान,विनोद ममगाईं, शूरवीर सिंह बुटोला,विनोद सिंह राणा,गुणानंद चमोली,अमर सिंह राणा,राकेश भट्ट,चंद्र मोहन रतूड़ी,अंकुर सिंह रावत आयोजन समिति के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह मेवाड़,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रघुवीर सिंह राणा,प्रधान धनकुराली सुबेदार नरेंद्र सिंह राणा,नागेंद्र इण्टर कालेज बजीरा के प्रबंधक भगतसिंह पुण्डीर,पूर्व प्रधान धूम सिंह राणा,रावल नागेंद्र देवता बसंत सिंह राणा,शिवराज नेगी,महावीर सिंह राणा,बिनोद थपलियाल,राघव नेगी,अनिल भट्ट,आचार्य राजेश्वर प्रसाद थपलियाल,कमलनयन थपलियाल,भानू प्रसाद ममगाईं,विजेंद्र ममगाईं अनिल नैथानी आदि मौजूद थे।
Spread the love