Spread the love

प्रदीप कुमार

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन पर जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार अभियान के तहत विकासखंड दुगड्डा की न्याय पंचायत पठुड़अकरा में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याएं विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखीं। आयोजित शिविर में कुल 50 शिकायतें दर्ज हुईं,जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को विभागवार सूचीबद्ध कर संबंधित अधिकारियों को समयसीमा के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए गए। वहीं शिविर में 7 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। शिविर 402 लोगों ने प्रतिभाग किया। शिविर की अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी कोटद्वार संदीप कुमार ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि लंबित मामलों का निस्तारण तय समयसीमा में सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को समाधान की सूचना भी दी जाए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी विद्यादत्त रतूड़ी, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय सहित अन्य विभागों के अधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp