Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर पौड़ी में उपजिलाधिकारी कार्यालय में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत की अध्यक्षता में जिला विकास प्राधिकरण पौड़ी के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में उन नागरिकों ने भाग लिया,जिनके आवासीय भवनों के नक्शे अब तक स्वीकृत नहीं हो पाए हैं। लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने जिला विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार से दूरभाष पर वार्ता की और नक्शा स्वीकृति से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के लिए मंगलवार को अपने शासकीय आवास पर विशेष बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि उस बैठक के बाद भी समस्या का समाधान नहीं निकलता है,तो महायोजना में आवश्यक संशोधन के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल पौड़ी,जिला विकास प्राधिकरण के एई,एसडीएम श्रीनगर नूपुर वर्मा,भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं डॉ.कोठियाल, कवि फ्लेक्स,विभोर बहुगुणा,दिनेश असवाल सहित अन्य नागरिकों ने भी अपने-अपने प्रकरण बैठक में रखे और व्यावहारिक समाधान की मांग की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नक्शा स्वीकृति से जुड़े मामलों में नियमों के अंतर्गत व्यावहारिक और स्थायी समाधान निकाला जाएगा, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp