श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार तीर्थ नगर हरिद्वार को साफ, स्वच्छ,सुंदर और मॉडल जनपद बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में पिछले तीन माह से निरंतर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज जनपद भर में एक दिन एक घंटा एक साथ थीम पर महा मेगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ पंतद्वीप मैदान (चमगादड़ टापू) से किया गया। इस अवसर पर मेयर नगर निगम हरिद्वार किरण जैसल,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ,पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल एवं मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने संयुक्त रूप से अभियान की शुरुआत की। इसके साथ ही जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में एक साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जनपद हरिद्वार में बीते तीन माह से निरंतर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आज महा मेगा स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया,जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों,जनप्रतिनिधियों,सामाजिक संगठनों,धार्मिक संस्थानों,व्यापार मंडलों,शिक्षण संस्थानों,स्वयंसेवी संगठनों, पुलिस विभाग,महिला समूहों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। उन्होंने जनपदवासियों,पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील की कि सार्वजनिक स्थानों और अपने आसपास कूड़ा न फैलाएं तथा कूड़े को निर्धारित संग्रह केंद्रों और डस्टबिन में ही डालें। उन्होंने कहा कि सफाई किसी एक दिन का कार्य नहीं है,बल्कि यह प्रतिदिन की जाने वाली आदत होनी चाहिए। सभी लोग अपने घर,आंगन और आसपास के क्षेत्रों को साफ रखें। उन्होंने विशेष रूप से गंगा की स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि मां गंगा की पवित्र धारा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के लिए किसी भी स्थिति में कूड़ा नदी में न फेंका जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सामूहिक प्रयासों और जनसहयोग से हरिद्वार को साफ,स्वच्छ,सुंदर और मॉडल जनपद बनाया जा सकता है,जिससे जनपद स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश और देश में अपनी अलग पहचान बना सके। अभियान के दौरान कई स्थानों पर आमजन को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। महा मेगा स्वच्छता अभियान में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, मेयर नगर निगम हरिद्वार किरण जैसल,मेयर नगर निगम रुड़की अनीता अग्रवाल,विधायक लक्सर मोहम्मद शहजाद सहित सभी ब्लॉक प्रमुखों,नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्वयं सफाई कर लोगों को जागरूक किया। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार में गंगा घाटों पर जनप्रतिनिधियों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। इसके साथ ही राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा,लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद,मेयर हरिद्वार किरण जैसल और मेयर रुड़की अनीता अग्रवाल ने अपने क्षेत्रों में चलाए गए स्वच्छता अभियानों में सहभागिता की। धार्मिक संस्थानों और स्वयंसेवी संगठनों ने भी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। प्रेम नगर आश्रम द्वारा लगभग 800 लोगों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया,जबकि शांतिकुंज से करीब 300 लोगों ने भाग लिया। पंजाबी महासभा,महिला मंगल दलों,युवक मंगल दलों, नेचर फाउंडेशन संस्थान और पत्रकारों ने भी स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।जनपद के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वच्छता जागरूकता रैलियां निकाली गईं और विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज विभाग के समन्वय से 318 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों,पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर निगम,नगर पालिकाओं,नगर पंचायतों, जिला पंचायत,औद्योगिक इकाइयों और भेल सहित स्वास्थ्य, आयुर्वेद,परिवहन,लोक निर्माण,राष्ट्रीय राजमार्ग,जल संस्थान, वन,विद्युत,कृषि,पशुपालन,उद्यान,आपदा प्रबंधन,आबकारी, मत्स्य, खेल,युवा कल्याण,सैनिक कल्याण,कोषागार सहित सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने महा मेगा स्वच्छता अभियान में भाग लिया। कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार खबर जारी होने तक जनपद हरिद्वार में कुल 2 लाख 28 हजार 635 लोगों ने महा मेगा स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। अभियान के दौरान लगभग 100 मीट्रिक टन कूड़ा एकत्र किया गया,जिसमें 52 मीट्रिक टन गीला कूड़ा और 48 मीट्रिक टन सूखा कूड़ा शामिल है।
Spread the love