अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बसुकेदार में 20 मई को आयोजित होगा तहसील दिवस
प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में तहसील बसुकेदार में आगामी 20 मई को तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करने हेतु समस्त विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।उप जिलाधिकारी बसुकेदार भगत सिंह फोनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत निर्धारित रोस्टर के अनुसार 20 मई (मंगलवार) को राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज किमांणा में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त आयोजित होने वाले तहसील दिवस में स्थानीय स्तर पर ही ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।उन्होंने बताया कि तहसील दिवस अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रातः11 बजे से आयोजित किया जाएगा।उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से निर्धारित समय अनुसार आयोजित होने वाले तहसील दिवस में प्रतिभाग करने की अपील की है। साथ ही संबंधित राजस्व उप निरीक्षकों को भी आवश्यक तैयारियों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
Spread the love