प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। चमोली में गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी हेतु संचालित ऑपरेशन स्माइल के सकारात्मक परिणामों के बावजूद शेष गुमशुदा व्यक्तियों की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार अभियान 18 फरवरी से आगामी दो माह तक पुन संचालित किया जा रहा है।यह अभियान चार चरणों में संचालित होगा। अभियान के दूसरे चरण की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कार्यालय में संबंधित विभागों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अब तक की प्रगति की समीक्षा की गई और आगामी रणनीति तय की गई। प्रथम चरण में गठित टीम द्वारा 15 गुमशुदा व्यक्तियों को सकुशल बरामद किया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने टीम की सराहना की और समर्पण तथा संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि दूसरे चरण में 100 प्रतिशत रिकवरी का लक्ष्य रखा जाए।प्रत्येक गुमशुदगी प्रकरण में गहन पड़ताल तकनीकी विश्लेषण और मैदानी स्तर पर सक्रिय खोजबीन की जाए। अभियान के अंतर्गत अज्ञात शवों पर विशेष कार्य किया जाएगा और जिन अज्ञात शवों की अभी तक डीएनए प्रोफाइलिंग नहीं हुई है उनकी प्रोफाइलिंग कराई जाएगी। संभावित मिलान के लिए पूर्व में दर्ज गुमशुदगी प्रकरणों के परिजनों से डीएनए सैंपल लिए जाएंगे। गुमशुदाओं से संबंधित समस्त जानकारी निर्धारित पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाएगी और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऑपरेशन स्माइल केवल एक अभियान नहीं बल्कि बिछड़े परिवारों को फिर से जोड़ने का संवेदनशील मिशन है। प्रत्येक गुमशुदा व्यक्ति की सकुशल बरामदगी ही हमारा लक्ष्य है। बैठक में डॉ.वैष्णव एसीएमओ चमोली संजय कुमार बिष्ट श्रम विभाग सुरेश चन्द्र बाल कल्याण समिति राजीव नौटियाल परियोजना समन्वयक रश्मि रावत महिला एवं बाल विकास विभाग रजनी पंवार बाल संरक्षण इकाई उपनिरीक्षक नवनीत भंडारी और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Spread the love