प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद रुद्रप्रयाग में भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार विधान सभा निर्वाचक नामावली के आगामी गहन पुनरीक्षण Special Intensive Revision-SIR की तैयारियों के तहत मतदाता मैपिंग का कार्य तेजी से संचालित किया जा रहा है। 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर वर्ष 2003 की मतदाता सूची से वर्ष 2025 की सूची में बीएलओ ऐप के माध्यम से मतदाताओं की मैपिंग प्रोजनी सहित की जा रही है।जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल मिश्रा के दिशा निर्देशन में उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी ने सभी निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ERO सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों AERO और बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की।बैठक में वर्ष 2003 और 2025 की निर्वाचक नामावली के लेगेसी डाटा के मिलान की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई और इसे निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डाटा मिलान में शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए जिससे निर्वाचन नामावली अद्यतन और त्रुटिरहित बनाई जा सके और आगामी निर्वाचन प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो।जनपद रुद्रप्रयाग में अब तक 99.70 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग और सत्यापन का कार्य पूर्ण हो चुका है जिससे जनपद राज्य में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में 173 मतदेय स्थलों पर 89,984 मतदाता पंजीकृत हैं जबकि मैप्ड मतदाताओं की संख्या 91,684 है जो 101.89 प्रतिशत मैपिंग दर्शाती है।रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में 189 मतदेय स्थलों पर 1,02,244 मतदाता पंजीकृत हैं जिनमें से 99,975 मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी है जो 97.78 प्रतिशत है। कुल मिलाकर जनपद में 362 मतदेय स्थलों पर 1,92,228 मतदाता पंजीकृत हैं जिनमें से 1,91,659 मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण हो चुकी है जो 99.70 प्रतिशत उपलब्धि को दर्शाता है। बैठक में उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी एलएमटी केदारनाथ डॉ.दीपक बुटोला एलएमटी रुद्रप्रयाग डॉ.विनोद कुमार मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट सहित अन्य संबंधित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राजस्व उपनिरीक्षक और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मतदाता वर्ष 2003 की सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट https://ceo.uk.gov.in पर और लॉस्ट SIR मतदाता सूची भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है।मतदाता अपने नाम या EPIC नंबर के माध्यम से भी ऑनलाइन खोज कर सकते हैं।
Spread the love