प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस ने आगामी होली व रमजान पर्व के मद्देनजर रायसी चौकी में चौपाल आयोजित की। इस दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान और चौकी प्रभारी अजय ने जनता को संबोधित करते हुए सभी धर्मों के लोगों द्वारा मिलजुल कर हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया। पुलिस ने यह भी निर्देशित किया कि एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करते हुए किसी की भावनाओं को आहत न किया जाए। इसके अलावा जनता को साइबर फ्रॉड से बचाव मादक द्रव्य की तस्करी रोकने और पुलिस से सहायता प्राप्त करने हेतु डायल 112 व अन्य माध्यमों का प्रयोग करने के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में जनता ने पुलिस से सहयोग का आश्वासन भी दिया।
