Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाते हुए अवैध शराब बेचने वाले दो आरोपियों को पकड़ लिया।आरोपियों के कब्जे से 48 पाउच देशी शराब किन्नू मार्का और 45 पाउच देशी शराब माल्टा मार्का बरामद हुई। टीम ने थाना क्षेत्र में विशेष कार्रवाई करते हुए आरोपियों अश्वनी पुत्र सुरेन्द्र निवासी बडापुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश (वर्तमान में देवभूमि स्कूल के पास रोशनाबाद) और राकेश पुत्र नगीना निवासी रोशनपुरी रावली महदूद नाले के पास को पकड़कर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल संजय तोमर कांस्टेबल सुनील कुमार कांस्टेबल रिपेन्द्र कैन्तुरा और कांस्टेबल रविन्द्र चौहान शामिल थे जिन्होंने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp