प्रदीप कुमार
कनखल-हरिद्वार श्रीनगर गढ़वाल। थाना कनखल पुलिस ने ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान जारी रखा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने मातृ सदन पुल के पास से 1 आरोपी को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना कनखल में आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया।आरोपी का नाम और पता गौरव पुत्र सतीश निवासी हरिहरम मंदिर के पास भीमगोडा कोतवाली नगर हरिद्वार बरामदगी 46 पव्वे अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग पुलिस टीम हे.कानि.जसवीर चौहान कानि.रघुवीर सिंह।
