प्रदीप कुमार
कनखल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना कनखल पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार बाहरी व्यक्तियों किरायेदारों कबाड़ियों और घरेलू नौकरों के सत्यापन हेतु 27 फरवरी 2026 को सघन अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 45 व्यक्तियों का मौके पर सत्यापन किया। सत्यापन न कराने वाले 2 मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत 10-10 हजार रुपये के कुल 20,000 रुपये के कोर्ट चालान किए गए। इसके अतिरिक्त 81 पुलिस अधिनियम के तहत 12 व्यक्तियों के 250 रुपये (कुल 3,000 रुपये) के चालान मौके पर किए गए।अभियान में मकान मालिकों को अपने किरायेदारों घरेलू नौकरों और बाहरी व्यक्तियों का शीघ्र सत्यापन कराने के लिए निर्देशित किया गया जबकि किरायेदारों घरेलू नौकरों और फड़ ठेली वालों को भी अपना सत्यापन यथाशीघ्र कराने हेतु जागरूक किया गया। पुलिस टीम देवेन्द्र सिंह रावत थाना प्रभारी व.उ.नि.सतेन्द्र भण्डारी अ.उ.नि.मुकेश धीमान कां.कुलदीप प्रसाद कां.गजय तोमर म.कानि.सुमन राणा।
Spread the love