प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन पौड़ी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस बल की कार्यकुशलता अनुशासन संसाधनों की उपलब्धता तथा व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का गहन परीक्षण किया गया। निरीक्षण क्रम में शस्त्रागार की बारीकी से जांच की गई। शस्त्रों की स्थिति रख-रखाव साफ-सफाई और अभिलेखों का मिलान कर आवश्यक निर्देश दिए गए। आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरण सुरक्षा सामग्री और अन्य संसाधनों की कार्यक्षमता को भी परखा गया।पुलिस लाइन परिसर में बैरक भोजनालय स्टोर वाहन शाखा क्वार्टर गार्द और अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया गया। जवानों के आवासीय परिसर की स्वच्छता पेयजल व्यवस्था विद्युत आपूर्ति और मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए सुधारात्मक निर्देश दिए गए।भोजनालय में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता साफ-सफाई और मेस प्रबंधन की भी जांच की गई।लाइन परिसर में सरकारी वाहनों की स्थिति रख-रखाव और लॉग बुक का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि सभी वाहन पूर्ण रूप से क्रियाशील अवस्था में रहें तथा उनकी नियमित सर्विसिंग और समय पर मरम्मत की जाए।कार्यालयों में अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए रिकॉर्ड के रख-रखाव में शुद्धता और अद्यतन प्रविष्टियों पर विशेष जोर दिया गया। दस्तावेजों की सटीकता और पारदर्शिता को संगठन की कार्यप्रणाली का आधार बताते हुए लंबित प्रविष्टियों को शीघ्र पूर्ण करने तथा अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश संबंधित शाखा प्रभारियों को दिए गए।
Spread the love