Spread the love

प्रदीप कुमार
देहरादून श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत महानगर देहरादून की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी‌ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की व्यापक सहभागिता रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ सलवान ने की और सभी अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह महा प्रशिक्षण अभियान देशभर में चलाया जा रहा है जिसके तहत बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण किया जाएगा। इसका उद्देश्य संगठनात्मक रूप से कार्यकर्ताओं को सकारात्मक और वैचारिक रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व महामंत्री एवं दायित्वधारी मंत्री कुलदीप कुमार ने प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा विस्तार से प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास के पथ पर अग्रसर है।इसी के साथ संगठन भी अपने कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने श्रद्धेय दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि जब तक व्यक्ति का समग्र विकास नहीं होगा तब तक विकसित राष्ट्र का संकल्प पूर्ण नहीं हो सकता।उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यशालाएं पहले बूथ स्तर पर फिर मंडल और उसके बाद जिला स्तर पर आयोजित की जाएंगी जिनमें विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का बौद्धिक विकास किया जाएगा।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन को मजबूती प्रदान करता है।कार्यक्रम में राजपुर विधायक खजानदास धर्मपुर विधायक विनोद चमोली रायपुर विधायक उमेश शर्मा (काऊ) कैंट विधायक सविता कपूर महानगर प्रभारी संजय गुप्ता‌महापौर सौरभ थपलियाल दर्जाधारी मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला पुनीत मित्तल विनोद उनियाल मधु भट्ट श्याम अग्रवाल सुनील उनियाल चौधरी अजीत सिंह विनय गोयल कुंवर जपिंदर करुण दत्त कमलेश ज्ञविजेंद्र थपलियाल मोहित शर्मा पूनम शर्मा राजेंद्र ढिल्लों राजेश कंबोज संकेत नौटियाल संध्या थापा सुनील शर्मा जगदीश सेमवाल समीर डोभाल अक्षत जैन विनोद शर्मा मोतीराम सहित सभी मोर्चों के अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त और सक्रिय बनाने का संकल्प दोहराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp