प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद हरिद्वार स्थित एआरटीओ कार्यालय में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आरटीओ प्रशासन देहरादून संदीप सैनी ने की।बैठक में हरिद्वार एवं रुड़की से संबंधित परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न परिवहन यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य आगामी चारधाम यात्रा के दौरान परिवहन संचालन को सुव्यवस्थित पारदर्शी और यात्री हितैषी बनाना रहा। बैठक में ट्रैवल्स एसोसिएशन हरिद्वार पंचपुरी टेम्पो ट्रैवल यूनियन हरिद्वार टैक्सी-मैक्सी यूनियन लक्सर बस यूनियन तथा लक्ज़री कोच यूनियन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। ग्रीन कार्ड ट्रिप कार्ड और यात्रा पंजीकरण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
यूनियनों द्वारा उठाए गए प्रमुख मुद्दे
यूनियनों ने हरिद्वार में ऋषिकेश की तर्ज पर 24 घंटे का यात्रा पंजीकरण कैंप संचालित करने का प्रस्ताव रखा। बाहरी राज्यों के वाहनों द्वारा उत्तराखंड से सवारी उठाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने की मांग की गई। साथ ही अवैध रूप से संचालित ट्रैवल एजेंसियों के विरुद्ध नियमित निरीक्षण और प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा भी जताई गई।
बैठक में साझा किए गए महत्वपूर्ण बिंदु
अधिकारियों ने अवगत कराया कि ट्रिप कार्ड निरस्तीकरण कैंसिलेशन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है जिससे वाहन स्वामियों और चालकों को सुविधा मिलेगी। नवीन ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट नियमों के अनुसार अब वाहन अपने गृह राज्य से ही संचालन प्रारंभ कर सकेंगे। चारधाम यात्रा के दौरान प्रत्येक चेकपोस्ट पर जांच के बजाय केवल उनियाल चेकपोस्ट पर आवश्यक सत्यापन किया जाएगा जिससे यातायात सुचारू बना रहेगा। हरिद्वार में 24 घंटे पंजीकरण कैंप के संबंध में संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही गई। बैठक के बाद जनपद में संचालित ई-रिक्शा सत्यापन प्रक्रिया एवं क्यूआर कोड आधारित पहचान प्रणाली के क्रियान्वयन का निरीक्षण भी किया गया। पंजीकृत वाहनों की स्पष्ट पहचान सुनिश्चित करने और अवैध संचालन पर नियंत्रण के लिए अपनाई जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक में एआरटीओ प्रशासन हरिद्वार निखिल शर्मा एआरटीओ प्रवर्तन हरिद्वार नेहा झा एआरटीओ प्रशासन रुड़की जितेंद्र चंद तथा एआरटीओ प्रवर्तन रुड़की कृष्ण पलारिया उपस्थित रहे। आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने कहा कि चारधाम यात्रा राज्य की आस्था और पर्यटन से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण आयोजन है। यात्रियों की सुरक्षा सुविधा और परिवहन संचालन की पारदर्शिता सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी यूनियनों और अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
Spread the love
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद हरिद्वार स्थित एआरटीओ कार्यालय में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आरटीओ प्रशासन देहरादून संदीप सैनी ने की।बैठक में हरिद्वार एवं रुड़की से संबंधित परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न परिवहन यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य आगामी चारधाम यात्रा के दौरान परिवहन संचालन को सुव्यवस्थित पारदर्शी और यात्री हितैषी बनाना रहा। बैठक में ट्रैवल्स एसोसिएशन हरिद्वार पंचपुरी टेम्पो ट्रैवल यूनियन हरिद्वार टैक्सी-मैक्सी यूनियन लक्सर बस यूनियन तथा लक्ज़री कोच यूनियन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। ग्रीन कार्ड ट्रिप कार्ड और यात्रा पंजीकरण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। यूनियनों द्वारा उठाए गए प्रमुख मुद्दे
यूनियनों ने हरिद्वार में ऋषिकेश की तर्ज पर 24 घंटे का यात्रा पंजीकरण कैंप संचालित करने का प्रस्ताव रखा। बाहरी राज्यों के वाहनों द्वारा उत्तराखंड से सवारी उठाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने की मांग की गई। साथ ही अवैध रूप से संचालित ट्रैवल एजेंसियों के विरुद्ध नियमित निरीक्षण और प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा भी जताई गई। बैठक में साझा किए गए महत्वपूर्ण बिंदु