प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली लक्सर क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना के बाद फरार होने की फिराक में था। 26 फरवरी 2026 को सुल्तानपुर आमदपुर निवासी एक महिला ने कोतवाली लक्सर में शिकायत दर्ज कराई कि सोहन नामक व्यक्ति ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया और गाली-गलौज की।शिकायत के आधार पर कोतवाली लक्सर में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा वांछित आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में लक्सर पुलिस ने थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। गठित पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों और आने-जाने वाले मार्गों पर निगरानी रखी। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार होने की कोशिश में था लेकिन 27 फरवरी 2026 को पुलिस ने ठोस सुरागरसी मैनुअल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे सुल्तानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम सोहन पुत्र जगपाल निवासी सुल्तानपुर आमदपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार है।कार्रवाई में महिला उप निरीक्षक प्रियंका नेगी कांस्टेबल किशोर नेगी तथा महिला कांस्टेबल सरस्वती शामिल रहीं।
Spread the love