प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में हरिद्वार पुलिस ने 5000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया है। 23 फरवरी 2026 को वादिया काल्पनिक नाम सुनीता निवासी ज्वालापुर की शिकायत पर कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि 22 फरवरी 2026 को नामजद आरोपी जावेद द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को नाबालिग की शीघ्र बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। 26 फरवरी 2026 को आरोपी पर 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया। प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। टीमों ने वादिया के परिजनों से संपर्क कर मौके पर पहुंचकर इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से आसपास जानकारी जुटाई और क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करते हुए अन्य संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई। 28 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी आलम उर्फ जावेद पुत्र सफदर निवासी इक्कड़ खुर्द थाना पथरी जनपद हरिद्वार को हरि लोक तिराहे से इक्कड़ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। आरोपी का नाम व पता-आलम उर्फ जावेद पुत्र सफदर निवासी इक्कड़ खुर्द थाना पथरी जनपद हरिद्वार। इस कार्रवाई में प्रभारी चौकी बाजार उप निरीक्षक अंशुल अग्रवाल उप निरीक्षक ललिता चुफाल कांस्टेबल नवीन छेत्री कांस्टेबल अंकुर चौधरी कांस्टेबल अरुण कोटनाला तथा महिला कांस्टेबल पूनम भट्ट शामिल रहे। आरोपी की गिरफ्तारी और नाबालिग की सकुशल बरामदगी पर परिजनों और आमजन ने हरिद्वार पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
Spread the love