Spread the love

प्रदीप कुमार
कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड कीर्तिनगर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। नैथाना में 10.12 लाख रुपये की स्वीकृत लागत से मिनी ट्यूबवेल बोरिंग 250 मिमी व्यास के बोरवेल पंप हाउस निर्माण एवं अन्य आवश्यक कार्यों का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही जाखणी क्षेत्र में 81.26 लाख रुपये की लागत से आरबीएफ मिनी ट्यूबवेल योजना का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनिल बलूनी का भी उल्लेख किया गया और कहा गया कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि इन योजनाओं के पूर्ण होने से नैथाना और जाखणी सहित आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छ और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। लंबे समय से पेयजल समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र कुँवर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश मोहन मेठानी आशा पौनुली अधिशासी अभियंता नरेश पाल कनिष्ठ अभियंता राहुल कोठियाल मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत किरण सिलवाल नवीन नेगी क्षेत्र पंचायत जाखणी प्रतिनिधि मनोज जोशी छात्र पंचायत रानीहाट अमित मेवाड़ पूर्व जिला पंचायत सदस्य दुर्गा रावत रणजीत जाखी विजय राम गोदियाल अमरजीत सिंह प्रधान सविता साह सहित अनेक जनप्रतिनिधि अधिकारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने पेयजल योजनाओं के शिलान्यास पर खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि योजनाएं जल्द पूरी होकर जनता को समर्पित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp