प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास श्रीनगर गढ़वाल में विभिन्न खेल गतिविधियों के साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए खेलों से संबंधित अपनी जानकारी और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने के साथ ही उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के अवसर पर सीनियर अध्यापक कोऑर्डिनेटर विनीता बहुगुणा दीपा थपलियाल अलका पुंडीर एवं अंजलि गुप्ता मौजूद रहीं। प्रतियोगिता का विषय वर्ष 2026 के कॉमनवेल्थ एवं अन्य खेलों से संबंधित रहा। विद्यार्थियों ने खेल जगत से जुड़े विभिन्न प्रश्नों के उत्साहपूर्वक उत्तर दिए और शानदार प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में यलो सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यलो सदन की टीम में कक्षा 12वीं के युवराज कक्षा 11वीं के कृष्णा कक्षा 10वीं के तन्मय कक्षा 9वीं के प्रिंस तथा कक्षा 8वीं के शौर्य शामिल रहे। रेड सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रेड सदन की टीम में कक्षा 12वीं की सृष्टि कक्षा 11वीं की श्रेया कक्षा 10वीं की अनुष्का कक्षा 9वीं के अनिरुद्ध तथा कक्षा 8वीं की उन्नति ने प्रतिभाग किया। वहीं ब्लू सदन ने तृतीय स्थान हासिल किया। ब्लू सदन की टीम में कक्षा 12वीं के तेजस कक्षा 11वीं की सानवी कक्षा 10वीं की इशिका कक्षा 9वीं की श्रेया तथा कक्षा 8वीं की महाश्वेता शामिल रहीं। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने टीम भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जानकारी बढ़ाने और खेल भावना को मजबूत करने का अवसर मिला। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथियों द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं के साथ सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को खेलों में निरंतर प्रतिभाग करने और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के अलावा अन्य खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इनमें बैडमिंटन फुटबॉल वॉलीबॉल बास्केटबॉल और पिट्ठू जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। इन खेल गतिविधियों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय में आयोजित इन गतिविधियों से विद्यार्थियों में खेल भावना अनुशासन टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास करने का संदेश दिया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों को भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
