Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम श्रीनगर क्षेत्रांतर्गत कमलेश्वर बागवान वार्ड नंबर 26 के न्यू कमलेश्वर की जर्जर सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवाने की मांग को लेकर मौहल्लावासी मेयर आरती भंडारी से मिले। इस अवसर पर मौहल्लावासियों ने सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने की मांग को लेकर मेयर आरती भंडारी को ज्ञापन सौंपा। शनिवार को नगर निगम वार्ड नंबर 26 अंतर्गत न्यू कमलेश्वर मौहल्लावासियों ने मेयर आरती भंडारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि मौहल्ले में सड़क खराब हो चुकी है। बारिश के मौसम में पूरी गली में पानी भर जाता है। साथ ही जगह-जगह कीचड़ हो जाता है जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कीचड़ और गड्ढों के कारण बुजुर्गों बच्चों और दुपहिया वाहनों का निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता है। मौहल्लावासियों ने कहा कि यदि गली के रास्ते में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवा दी जाएं तो पानी का भराव रुक जाएगा और स्थानीय निवासियों को इस गंभीर समस्या से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी। उन्होंने मेयर आरती भंडारी से न्यू कमलेश्वर में जल्द से जल्द इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवाने की मांग की। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में राशिसं के पूर्व मंडलीय मंत्री शिव सिंह नेगी शिक्षक जसपाल सिंह चौहान गंभीर सिंह रौतेला वीरेंद्र सिंह राणा गोपाल सिंह रौतेला आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *