Spread the love

प्रदीप कुमार
खानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थाना खानपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम दल्लावाला में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 2.5 लीटर अवैध कच्ची शराब और भट्टी उपकरण के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 28 अगस्त 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खानपुर पुलिस ने ग्राम दल्लावाला में कार्रवाई की। इस दौरान एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2.5 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा भट्टी उपकरण बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार पुत्र स्वर्गीय प्रकाश निवासी ग्राम दल्लावाला थाना खानपुर हरिद्वार उम्र 64 वर्ष के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह और होमगार्ड सोनू कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *