Spread the love

रुड़की में 19 हजार के जाली नोटों के साथ एक गिरफ्तार
प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।
हरिद्वार होली पर्व से पहले भीड़भाड़ वाले बाजार में नकली नोट खपाने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 500-500 रुपये के कुल 38 जाली नोट जिनकी कुल कीमत 19,000 रुपये है बरामद किए गए हैं। त्यौहारों के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत 01 मार्च 2026 की रात्रि को कोतवाली रुड़की पुलिस टीम मोबाइल गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सोनाली पार्क के सामने कलियर रोड पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल सहित खड़ा है जो नकली नोटों का व्यापार करता है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान मुकेश कुमार गर्ग पुत्र कुंवर सेन निवासी मोहल्ला सेनियान कस्बा व थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 52 वर्ष के रूप में हुई।तलाशी के दौरान उसके पास से 500-500 रुपये के 38 जाली/कूट रचित नोट बरामद हुए।आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम उप निरीक्षक आनंद मेहरा कांस्टेबल इतेंद्र ध्यान होमगार्ड महक सिंह पुलिस ने आमजन से अपील की है कि त्यौहारों के दौरान लेन-देन करते समय नोटों की सावधानीपूर्वक जांच करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp