Spread the love

प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य मंत्री सुनील सैनी ने आज मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सुनील सैनी ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है और वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक भी। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से हर्ष उल्लास और सौहार्द के साथ होली मनाने का आह्वान किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए रंगरहित एवं फूलों की होली मनाने की अपील भी की।मुख्यमंत्री आवास में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने पहुंचकर होली उत्सव में भाग लिया। कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का वातावरण रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उपस्थित सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों का भी उल्लेख किया गया। इनमें समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करना कड़ा नकल-विरोधी कानून धर्मांतरण-विरोधी कानून तथा सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने जैसे कदम शामिल हैं। साथ ही चारधाम परियोजना के अंतर्गत आधारभूत ढांचे के विकास तथा हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों को प्राथमिकता दिए जाने की भी चर्चा की गई।सुनील सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और भविष्य में भी प्रदेश नई ऊंचाइयों को प्राप्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp