Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल जिले के राजकीय इण्टर कालेज न्यूली अकरी विकासखण्ड कीर्तिनगर में पदस्थ विद्यालय के प्रधानाचार्य विभोर बहुगुणा के सेवानिवृत्ति होने पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रीय अभिभावकों ने विदाई सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी है। इस अवसर पर शिक्षक कर्मचारियों एवं क्षेत्रीय अभिभावकों ने कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल में लगातार 35 वर्ष पांच महीनों 24 सितंबर 1990 से 28 फरवरी 2026 तक विभिन्न विद्यालयों में अपनी सेवाएं दी हैं।बहुगुणा की प्रथम नियुक्ति 24 सितंबर 1990 में राइकां कल्जीखाल में भौतिक विज्ञान प्रवक्ता के रूप में हुई थी। उन्होंने राइकां कल्जीखाल के अतिरिक्त राइकां देहलचौंरी राउमावि जखेद व राइकां कल्जीखाल में बतौर प्रधानाचार्य अपने सेवाएं दी हैं। इस दौरान बहुगुणा ने अपने सेवाकाल में विद्यालय के छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी सराहनीय योगदान दिया है। विदित हो कि बहुगुणा की धर्मपत्नी प्रभा बहुगुणा श्रीनगर गढ़वाल के प्रतिष्ठित विद्यालय भगवती पब्लिक मेमौरियल इण्टर कालेज श्रीनगर में प्रधानाचार्या के पद पर कार्यरत हैं और उनके दो सुपुत्र आयुष बहुगुणा व उत्कर्ष बहुगुणा साफ्टवेयर इंजीनियर हैं।इस मौके पर क्षेत्रीय लोगों एवं शिक्षक कर्मचारियों ने उन्हें माल्यार्पण अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है।विदाई समारोह में विद्यालय के शिक्षक कर्मचारी एवं क्षेत्रीय अभिभावक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp