प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी में फरार और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटद्वार पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने ₹3000 के इनामी वांछित आरोपी को उत्तर प्रदेश के बिजनौर से गिरफ्तार किया है।जनपद स्तर पर चल रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने विशेष टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश और सुरागरसी शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि संबंधित मामले में वांछित आरोपी सोनू शर्मा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा है। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मैनुअल सूचना के आधार पर 28 फरवरी 2026 को उसे जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सोनू शर्मा पुत्र रोहताश शर्मा निवासी सराय डबल फाटक थाना कटघर जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक विनोद चपराना उप निरीक्षक सुशील चौधरी और हेड कांस्टेबल करन यादव शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में वांछित और इनामी आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Spread the love