प्रदीप कुमार
श्यामपुर-हरिद्वार श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10.15 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 28 फरवरी 2026 को थाना श्यामपुर पुलिस क्षेत्र में नियमित चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान चौकी चंडीघाट क्षेत्र के गौरीशंकर पार्किंग के पास पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 10.15 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आजम पुत्र नूरहसन निवासी ग्राम बूढ़ाहेड़ी थाना पथरी जिला हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना श्यामपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2024 में थाना खानपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत तथा वर्ष 2025 में थाना पथरी में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक नवीन चौहान कांस्टेबल अनिल रावत कांस्टेबल विनीत कुमार तथा एएनटीएफ टीम हरिद्वार शामिल रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Spread the love