प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। शिवालिक नगर के जे-कलस्टर स्थित दो घरों में चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए कोतवाली रानीपुर पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण मोबाइल फोन और साइकिल बरामद की गई है। 26 फरवरी 2026 को जे-97 शिवालिक नगर निवासी रंजीत झा ने शिकायत दी कि अज्ञात चोर उनके घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे और मंदिर में रखी गणेश जी व लक्ष्मी जी की चांदी की मूर्तियां तथा एक कीपैड मोबाइल फोन चोरी कर ले गए।इसी दिन जे-67 शिवालिक नगर निवासी रविकांत गुप्ता के घर से साइकिल चोरी होने की भी सूचना पुलिस को मिली। दोनों मामलों में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए। घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीमों ने आसपास के क्षेत्र में जांच और सुरागरसी शुरू की।28 फरवरी 2026 को चेकिंग के दौरान इन्द्रलोक कॉलोनी की ओर से आने वाले कच्चे रास्ते पर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ और तलाशी में उनके पास से दोनों घटनाओं में चोरी किया गया सामान बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास उर्फ डीके 26 वर्ष और राजू कुमार 22 वर्ष पुत्र सुग्गन चंद मूल निवासी ग्राम कसियारा थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी अन्नेकी हेतमपुर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई हैं।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। चोरी का सामान सस्ते दामों में राहगीरों को बेच देते थे। पुलिस के अनुसार दोनों पहले भी कई चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं और हाल ही में जमानत पर बाहर आए थे। दोनों के खिलाफ पूर्व में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बरामद सामान में दो सफेद धातु की लक्ष्मी जी और गणेश जी की मूर्तियां एक मोबाइल फोन और एक साइकिल शामिल है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा उप निरीक्षक विकास रावत चौकी प्रभारी गैस प्लांट कांस्टेबल अर्जुन सिंह मंजीत राणा दीप गौड़ गम्भीर तोमर और सुमन डोबाल शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Spread the love