Spread the love

प्रदीप कुमार
कनखल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में बाहरी व्यक्तियों किरायेदारों और घरेलू नौकरों के सत्यापन के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कनखल पुलिस ने बैरागी कैंप क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। 1 मार्च 2026 की सुबह अलग-अलग पुलिस टीमों ने क्षेत्र में किरायेदारों बाहरी व्यक्तियों कबाड़ियों और घरेलू नौकरों का सत्यापन किया। अभियान के दौरान कुल 30 व्यक्तियों का मौके पर सत्यापन कराया गया।सत्यापन न कराने पर एक मकान मालिक के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये का कोर्ट चालान किया गया। यह जुर्माना न्यायालय द्वारा वसूला जाएगा।इसके अलावा पुलिस एक्ट की धारा 81 के अंतर्गत दो व्यक्तियों के 250-250 रुपये के चालान किए गए जिससे कुल 500 रुपये की वसूली की गई।अभियान के दौरान पुलिस ने मकान मालिकों को अपने किरायेदारों और घरेलू सहायकों का समय पर सत्यापन कराने के निर्देश दिए। साथ ही किरायेदारों घरेलू नौकरों और फड़-ठेला संचालकों को भी सत्यापन कराने के प्रति जागरूक किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत वरिष्ठ उप निरीक्षक सतेंद्र भंडारी उप निरीक्षक मुकेश धीमान कांस्टेबल कुलदीप प्रसाद कांस्टेबल गजेंद्र तोमर और महिला कांस्टेबल सुमन राणा शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp