Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी एडवोकेट एवं बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत द्वारा दिनांक 1 मार्च 2026 को बेस चिकित्सालय श्रीनगर में सर्वाइकल कैंसर से मुक्ति हेतु एच पी वी ड्राइव का शुभारंभ करने एवं बेस चिकित्सालय श्रीकोट को एक हाईटेक एंबुलेंस प्रदान करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का हार्दिक आभार व्यक्त किया अनूप श्री पांथरी ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से मुक्ति हेतु डॉक्टर धन सिंह रावत का एक उत्कृष्ट एवं स्वागत योग्य कदम है जिसकी बार एसोसिएशन श्रीनगर सराहना करती है पूरे देश में राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ सर्वाइकल कैंसर से मुक्ति की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम साबित होगा जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत द्वारा शिक्षा स्वास्थ्य सहकारिता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्कृष्ट कार्य किए गए हैं एवं जन सेवा शिक्षा एवं स्वास्थ्य में नवाचार प्रयोग के लिए उनका योगदान बुलाया नहीं जा सकता है ऐसे समय में उनके द्वारा बेस चिकित्सालय श्रीकोट में राष्ट्रीय एच पी वी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ एवं बेस चिकित्सालय श्रीकोट को एक अत्याधुनिक एंबुलेंस प्रदान करना ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक है जिसका बार एसोसिएशन श्रीनगर स्वागत करती है खुशी एवं आभार व्यक्त करने वाले अधिवक्ताओं में संरक्षक अनूप श्री पांथरी अध्यक्ष प्रमेश चंद्र जोशी कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी सचिव ब्रह्मानंद भट्ट पूर्व अध्यक्ष दीपक भंडारी पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी पूर्व महासचिव विकास पंत सह सचिव देवी प्रसाद खरे सुनीता भंडारी नितेश भारती गौरव उपाध्याय ओम प्रकाश मैठाणी रतन सिंह बिष्ट बलबीर सिंह रौतेला सुरेंद्र सिंह रौथाण राजेश जैन आनंद सिंह बुटोला आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp