प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली श्रीनगर क्षेत्र में घर के बाहर से चोरी हुई स्कूटी का पुलिस ने खुलासा करते हुए वाहन बरामद कर लिया है।मामले में 14 वर्षीय विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 01 मार्च 2026 को प्रतिभा राणा निवासी नंदा देवी मंदिर गुरुद्वारा रोड ने कोतवाली श्रीनगर में लिखित शिकायत दी कि उनकी स्कूटी संख्या UK-09-A-3467 को 27 फरवरी 2026 को घर के बाहर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। शिकायत के आधार पर कोतवाली श्रीनगर में मुकदमा दर्ज कर जांच उप निरीक्षक भावना भट्ट को सौंपी गई। वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे और रोकथाम को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में पुलिस टीम ने सक्रियता बढ़ाई। क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की जांच डिजिटल और मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से सुराग जुटाए गए।01 मार्च 2026 को चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध किशोर काले रंग की बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा चलाते हुए पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर उसे रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि 27 फरवरी को गुरुद्वारा रोड से उक्त स्कूटी चोरी की थी और पकड़े जाने के डर से नंबर प्लेट निकालकर डिग्गी में छिपा दी थी। उसने यह भी बताया कि वह मौज-मस्ती के लिए सड़क किनारे खड़े वाहनों को चोरी कर कुछ दिन चलाकर छोड़ देता है।पुलिस ने स्कूटी और संबंधित नंबर प्लेट बरामद कर ली है।विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बरामद माल होंडा एक्टिवा स्कूटी (इंजन नंबर JF50E70434647) एक सफेद नंबर प्लेट-UK09A-3467-पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह महिला उप निरीक्षक भावना भट्ट हेड कांस्टेबल संजय कंडारी कांस्टेबल दिनेश चौहान।
Spread the love