प्रदीप कुमार
लक्ष्मणझूला-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान वाणिज्यिक मात्रा में चरस बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद भर में नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 1 मार्च 2026 को थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा भीमगोड़ा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान टीवीएस मोटरसाइकिल संख्या UK 08 BJ 4420 पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में मेनपाल उर्फ मोनू के कब्जे से 503 ग्राम तथा राजकुमार के कब्जे से 501 ग्राम चरस बरामद हुई। कुल 1.04 किलोग्राम चरस बरामद करते हुए दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया। प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया। दोनों के विरुद्ध लक्ष्मणझूला थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त मेनपाल उर्फ मोनू पुत्र रतन सिंह निवासी इंचौड़ा थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल पता कनखल जनपद हरिद्वार राजकुमार पुत्र सतीश चंद निवासी तोतापुर फाजिलपुर थाना जुनाबई जिला संभल उत्तर प्रदेश। पुलिस टीम उप निरीक्षक रणजीत सिंह तोमर उप निरीक्षक पंकज कुमार हेड कांस्टेबल संतोष कुमार कांस्टेबल चंद्रशेखर कांस्टेबल भीष्म देव।
