प्रदीप कुमार
नई टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला सभागार नई टिहरी में सोमवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में जनपदवासियों की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 29 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जो पेयजल ग्राम पंचायत विद्युत वन विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित रहे। इस अवसर पर सीएम हेल्पलाइन एवं जन समर्पण पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का समयान्तर्गत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जिन प्रकरणों का समाधान किया जा चुका है उन्हें तत्काल पोर्टल पर अपडेट किया जाए ताकि शिकायतकर्ता को समय पर जानकारी उपलब्ध हो सके।विकास खंड प्रतापनगर के ग्राम ल्वारखा निवासी प्रेम लाल ने लम्बगांव पनियाला बिजपुर पुजारगांव डोडग थापला मोटर मार्ग निर्माण में अधिग्रहित खेतों का मुआवजा दिलाने की मांग रखी। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को मामले की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। विकास खंड जौनपुर के प्रधान लामकाण्डे दिनेश सिंह रावत ने लामकाण्डे से हटवाल गांव जाने वाली नहर की सुरक्षा दीवार निर्माण तथा प्राथमिक विद्यालय लामकाण्डे सकलाना की मरम्मत कराए जाने की मांग की। संबंधित विभागों को नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करने को कहा गया। विकास खंड भिलंगना की ग्राम भेटी निवासी शीतल देवी ने अपनी माताजी की सहकारी समिति में जमा धनराशि दिलाने की मांग की। इस पर सहायक निबंधक सहकारिता को नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। व्यापार मंडल अध्यक्ष जाखणीधार गुरु प्रसाद लसियाल ने अवगत कराया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत हेलमेट गांव एवं बाजार जाखणीधार के लिए 40,000 लीटर क्षमता का पेयजल टैंक उनके द्वारा निर्मित किया गया है जिसका भुगतान अभी तक लंबित है। जिलाधिकारी ने जल संस्थान को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।विकास खंड जाखणीधार की ग्राम पंचायत खोला के प्रधान बिरेन्द्र लाल ने शिकायत की कि पैतृक जल स्रोत से जल जीवन मिशन के तहत पानी उपलब्ध कराए जाने के बाद अत्यधिक बिल वसूला जा रहा है। इस पर अधिशासी अभियंता जल संस्थान को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त ग्राम कखील विकास खंड नरेंद्रनगर निवासी संगीता देवी ने राशन कार्ड एवं जॉब कार्ड बनाए जाने की मांग की। ग्राम तल्ली बागी बीपुरम निवासी मौ.आरिफ ने अपने आवास के समीप रिक्त भूमि पर अवैध कब्जा हटाने का प्रार्थना पत्र दिया। वहीं ग्राम पंचायत कंडियाल गांव प्रतापनगर के निवासियों ने आपदा से क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत कराए जाने की मांग रखी। इन सभी प्रकरणों में संबंधित विभागों को आवश्यक एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार शासन और प्रशासन के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण हो और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। कार्यक्रम में सीडीओ वरुणा अग्रवाल एसडीएम टिहरी स्नेहिल कुंवर सीएमओ डॉ.श्याम विजय डीडीओ मो.असलम सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love