Spread the love

प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार अवैध शस्त्रों का प्रयोग कर आमजन में दहशत फैलाने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने फायरिंग मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। 5 मार्च 2026 को ग्राम नन्हेडा अनंतपुर में जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग कर मोहित निवासी नन्हेडा अनंतपुर को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में कोतवाली भगवानपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह घटना दो युवकों के गुटों के बीच आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई के कारण हुई।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश शुरू की गई। इसी क्रम में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान ग्राम पुहाना क्षेत्र से संबंधित युवक वंशराज को ग्राम नन्हेडा से सरठेडी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।आरोपी का नाम पता वंशराज पुत्र मीर कुमार निवासी नन्हेडा अनंतपुर कोतवाली भगवानपुर हरिद्वार बरामदगी एक देशी तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस 315 बोर पुलिस टीम उपनिरीक्षक मुकेश नोटियाल कांस्टेबल अजय जोशी कांस्टेबल अमर कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp