Spread the love

प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।‌ प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 5 मार्च 2026 को क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया।अभियान के दौरान रानीपुर क्षेत्र के सेक्टर-एक स्थित रविदास मंदिर के पीछे से एक महिला को संदिग्ध गतिविधियों के दौरान पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 40 टेट्रा पैक माल्टा मार्का देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में महिला के टिबड़ी कॉलोनी गली नंबर एक कोतवाली रानीपुर हरिद्वार क्षेत्र का निवासी होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने अवैध शराब बरामद होने पर आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम हेड कांस्टेबल विमल नेगी कांस्टेबल उदय नेगी महिला कांस्टेबल अनीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp