Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में सड़क दुर्घटना में घायल दो लोगों को समय रहते उपचार दिलाकर पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया जिससे उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार फाउंड्री गेट से भगत सिंह चौक के बीच सड़क पर यह दुर्घटना हुई। उस समय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वीवीआईपी ड्यूटी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने और डी-ब्रीफिंग के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर दो लोग घायल अवस्था में पड़े मिले।मौके पर रुककर उन्होंने घटना की जानकारी ली। पूछताछ में सामने आया कि एक चरवाहा बकरी के साथ सड़क पार कर रहा था। उसे बचाने के प्रयास में एक मोटर साइकिल ऑटो की चपेट में आ गई जिससे बाइक सवार घायल हो गया और चरवाहे को भी चोट लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तुरंत 108 एंबुलेंस को मौके पर बुलाया और पुलिस कर्मियों की सहायता से दोनों घायलों को मेला अस्पताल भिजवाया गया। चेतक पुलिस की सूचना पर घायल बाइक सवार के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों का इलाज मेला अस्पताल में चल रहा है और फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp