प्रदीप कुमार
पथरी-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में थाना पथरी पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में 28 फरवरी 2026 को थाना पथरी क्षेत्र निवासी वादी ने लिखित तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को अवशीष नामक युवक बहला-फुसलाकर घर से अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना पथरी में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नाबालिग की शीघ्र बरामदगी के निर्देश दिए।थानाध्यक्ष पथरी के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर तलाश शुरू की गई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। लगातार प्रयासों के बाद 6 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने नाबालिग को भट्टा तिराहा पथरी क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।पुलिस ने आरोपी अवशीष पुत्र कृष्णपाल निवासी नंदपुर थाना रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम म.उ.नि.शाहिदा परवीन अ.उ.नि.जसवंत बिष्ट कांस्टेबल सुशील कुमार म.हो.गा.पूनम।
