प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। दुगड्डा बाजार क्षेत्र में नशे की हालत में आपस में मारपीट कर उत्पात मचाने वाले चार व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस टीम को सूचना मिली कि दुगड्डा बाजार में कुछ लोग आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं, जिससे बाजार में अव्यवस्था की स्थिति बन गई है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी दुगड्डा उप निरीक्षक किशन दत्त शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि अशोक कुमार दीपक कुमार मुकेश कुमार और जयपाल सिंह नेगी आपस में मारपीट कर रहे थे। इस दौरान बाजार में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और यातायात भी बाधित होकर जाम जैसी स्थिति बन गई। पुलिस टीम ने चारों को समझाकर झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया लेकिन वे लगातार उत्तेजित होकर आपस में लड़ते रहे। बीच बाजार में इस तरह की गतिविधि से लोक शांति भंग होने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने चारों व्यक्तियों को हिरासत में लिया। इसके बाद चारों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया जिसमें उनके नशे की हालत में होने की पुष्टि हुई।आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद चारों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार व्यक्तियों में अशोक कुमार निवासी दुगड्डा कोटद्वार दीपक कुमार निवासी ग्राम मेरुवा पोस्ट लैंसडाउन मुकेश कुमार निवासी धनीराम बाजार दुगड्डा और जयपाल सिंह नेगी निवासी हनुमंती कोटद्वार शामिल हैं।पुलिस टीम उप निरीक्षक किशन दत्त शर्मा।
Spread the love