प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान पुलिस आपके द्वार के तहत भगवानपुर पुलिस द्वारा शुक्रवार को एक्साइड कंपनी सिकंदरपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों की जानकारी देते हुए गौरा शक्ति ऐप उत्तराखंड पुलिस ऐप आपातकालीन हेल्पलाइन 112 महिला हेल्पलाइन 1090 और 1091 के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही साइबर अपराध से बचाव के उपायों और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी गई। पुलिस कर्मियों ने कार्यक्रम के दौरान छेड़छाड़ घरेलू हिंसा और अन्य आपात स्थितियों में तुरंत सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के सामान्य उपायों तथा सतर्कता से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। पुलिस उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सुरक्षा और विश्वास बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह के जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।
Spread the love