प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। होली पर्व के दौरान जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने सभी थाना प्रभारियों को असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में कोटद्वार क्षेत्र के कण्वाश्रम में होली के दिन कुछ व्यक्तियों द्वारा हुड़दंग करते हुए आपसी मारपीट करने और क्षेत्र का माहौल खराब करने की घटना सामने आई थी। घटना के बाद संबंधित व्यक्ति मौके से फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोटद्वार पुलिस ने आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी।पुलिस टीम की प्रभावी कार्रवाई के बाद होली के दिन हुड़दंग और मारपीट कर फरार हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अभिषेक प्रकाश निवासी पटेल मार्ग कोटद्वार करन गुसांई निवासी तड़ियाल चौक कोटद्वार और संजय रावत निवासी जौनपुर कोटद्वार को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Spread the love