Spread the love

जिलाधिकारी ने किया जिला कार्यालय के पटलों का निरीक्षण कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता के दिये निर्देश

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पटल प्रभारियों को पत्रावलियों के रखरखाव में सजगता बरतने और कार्यों को लंबित न रखने के निर्देश दिये।स्टांप संबंधी पटल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अवैध बिक्री के मामलों पर इंडियन स्टांप एक्ट के तहत सख़्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये,साथ ही स्टांप से संबंधित रजिस्टर को व्यवस्थित रखने और मांग एवं संग्रहण के स्पष्ट आंकड़े तैयार करने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पुरानी पत्रावलियों को रिकॉर्ड रूम में सुरक्षित रखने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाय।जिलाधिकारी ने नाजर पटल के निरीक्षण के दौरान स्टॉक एवं डेड स्टॉक पंजिका का नियमित सत्यापन करवाने के निर्देश दिये।साथ ही कलैक्ट्रेट की परिसंपत्तियों से संबंधित अभिलेखों की एक पृथक पत्रावली तैयार करने को कहा,ताकि आवश्यकता पड़ने पर विषयानुसार रिकॉर्ड आसानी से उपलब्ध हो सके।निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका में कुछ कार्मिकों द्वारा केवल पी (प्रजेंट) लिखे जाने पर असंतोष जताते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को निर्देशित किया कि बायोमेट्रिक उपस्थिति के अतिरिक्त पंजिका में हस्ताक्षर करवाना अनिवार्य किया जाय।इसके साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को दी जाने वाली पेंशन संबंधी पत्रावलियों का भी नियमित रूप से अवलोकन करने के निर्देश दिए गये।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कुसुम तड़ियाल,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अजीत रावत,नाजर मनोज रावत,दीपक नेगी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp