प्रदीप कुमार
लक्ष्मणझूला-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित सत्यापन अभियान ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा सघन सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जनपद में कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला सूर्यभूषण नेगी के पर्यवेक्षण तथा वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल के नेतृत्व में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और सत्यापन अभियान चला रही थी।सत्यापन के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध बाबा से पूछताछ की लेकिन वह अपने बारे में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका और उसके हाव भाव भी संदिग्ध लगे। इस पर पुलिस टीम उसे पूछताछ और सत्यापन के लिए थाना ले आई। गहन पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम जयवीर खत्री निवासी चमोली बताया। आगे की जांच और सत्यापन में सामने आया कि उसके खिलाफ थाना थराली जनपद चमोली में वर्ष 2020 में हत्या से जुड़े मामले में मुकदमा दर्ज है और वह उस मामले में जेल भी जा चुका है।कुछ समय जेल में रहने के बाद जमानत पर छूटने के पश्चात वह अपने घर से गायब चल रहा था और बाबा के वेश में रह रहा था।पुख्ता जानकारी मिलने के बाद थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने तत्काल संबंधित थाना को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की। जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन सत्यापन अभियान के तहत पुलिस टीमों द्वारा लगातार बाहरी व्यक्तियों संदिग्ध गतिविधियों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का सत्यापन और निगरानी की जा रही है। इस अभियान के माध्यम से न केवल संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जा रही है बल्कि संभावित आपराधिक गतिविधियों पर भी प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। पुलिस टीम वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल उप निरीक्षक हेमकांत सेमवाल हेड कांस्टेबल।
Spread the love